ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घातक साबित होगी ये टीम पिछले सीजन से भी ज्यादा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर को उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम आईपीएल 2022 की ट्रॉफी जीतने का आत्मविश्वास लेकर IPL 2023 सीजन की धमाकेदार शुरुआत करेगी. आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने 10 जीत और 4 हार के साथ 20 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप किया था. प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को पहले क्वालीफायर और खिताबी मुकाबले में सात विकेट के समान अंतर से हराया था और आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीत लिया था.

पिछले सीजन से भी ज्यादा घातक साबित होगी ये टीम

आईपीएल 2023 में गत चैंपियन के रूप में प्रवेश करते हुए गुजरात 2023 सीजन की शुरूआत शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी. मांजरेकर ने कहा, ‘आईपीएल 2022 नीलामी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन उन्होंने खिताब जीत लिया. उन्होंने कई बड़े दांव खेले जैसे हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना. किसी ने नहीं सोचा होगा कि वह इतने शानदार कप्तान निकलेंगे.’

मांजरेकर ने अभी से कर दी भविष्यवाणी 

मांजरेकर ने कहा, ‘आईपीएल में लम्बे समय से फ्लॉप रहे डेविड मिलर का अचानक सर्वश्रेष्ठ सत्र निकला और उस फॉर्म को वह अंतर्राष्ट्रीय करियर में ले गए. यह एक टीम निर्माण था और वास्तविक लोगों ने इसका समर्थन किया.’ मांजरेकर के हवाले से आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि वे पिछले वर्ष का आत्मविश्वास इस सत्र में लेकर जाएंगे. गुजरात की टीम पिछले सत्र के मुकाबले ज्यादा नहीं बदली है.’ पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने गुजरात की बल्लेबाजी के लचीलेपन को श्रेय देते हुए कहा कि इससे उन्हें अन्य टीमों पर बढ़त मिलती है.’

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.