ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

400 साल बाद सिंधी समाज ने छोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ

भोपाल । पूज्य सिंधी समाज के मंदिरों में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ पिछले 400 सालों से हो रहा था। सिंधी समुदाय के लोग इस ग्रंथ का बड़ी श्रद्धा के साथ पाठ करते थे।
कुछ माह पूर्व इंदौर में हथियारबंद निहंग सिख पहुंचे थे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहब के पाठ को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। निहंग सिख कई सिंधी मंदिरों में जबरिया घुसकर गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी का आरोप लगा रहे थे। गुरु ग्रन्थ साहिब की मर्यादा और मंदिरों से देवी-देवताओं की मूर्तियां हटाने का आदेश निहंग सिख दे रहे थे।
इसके बाद अखिल भारतीय सिंधी संत सम्मेलन,जो अमरावती में हुआ था। उसमें निर्णय लिया गया, अब गुरु ग्रंथ साहब की तर्ज पर सिंधी समाज सनातनी आदि ग्रंथ की रचना करेगा।
अमरावती सम्मेलन से लौटने के बाद समाज के महंत तुलसीदास उदासी जी ने कहा, सिंधी समाज ने अपनी पूजा पद्धति बदलने का फैसला लिया है। लगभग 400 साल के बाद सिंधी मंदिरों से गुरु ग्रंथ साहब को पास के गुरुद्वारों में श्रद्धा के साथ सौंपने की प्रक्रिया भी की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.