ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर के धरना में शामिल होंगे पूर्व सीएम मांझी

पटना। बाबा दशरथ मांझी उद्यान एवं सेवा संस्थान की ओर से पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर गया (बिहार) से दिल्ली तक निकाले जा रहे पदयात्रा में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे। आगामी 1 अप्रैल को पदयात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी। दिल्ली में प्रवेश करते ही पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी पदयात्रियों के साथ जंतर-मंतर तक पदयात्रा करेंगे।

जीतन राम मांझी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पर्वत पुरुष दशरथ मांझी का समाज में एक अतुलनीय स्थान था। हमारे नेता और पूर्व सीएम श्री जीतन राम मांझी कई प्लेटफॉर्मों के माध्यम से उनको भारत रत्न देने की मांग कर चुके हैं। अब जब ये संस्था गया से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक पदयात्रा निकाल रही है ऐसे में हमारे नेता जीतन राम मांझी भी इस पद यात्रा में शामिल होकर दशरत मांझी को भारत रत्न देने की मांग करेंगे।

रजनीश कुमार ने आगे बताया कि इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेता 31 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे। 1 अप्रैल को सुबह दिल्ली बॉर्डर से जंतर-मंतर तक पदयात्रा में शामिल होंगे। जंतर मंतर में आयोजित विशाल धरना को दोनों नेता संबोधित भी करेंगे। साथ ही राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से मिलकर पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग भी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.