ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल गांधी को संसद सदस्यता रद्द किए जाने पर भड़की कांग्रेस

जहानाबाद। शकूराबाद में कांग्रेस प्रखंड कमिटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी की स॑सद सदस्य से अयोग्य घोषित करने के खिलाफ प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र च॑द्रव॑शी के अध्यक्षता में प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी प्रो.स॑जीव कुमार ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बेचने पर तुले हुए हैं। नरेन्द्र मोदी यहां तक गरीबों द्वारा एल.आई.सी में जमा किया हुआ पैसा को अपने दोस्त अडानी को दे रहे हैं। पूर्व के सरकारों द्वारा बनाया गया कल कारखानों,रेल,हवाई अड्डा को अडानी को देने का काम किया जा रहा है। आज लोकतंत्र खतरे में है। जब कोई भी नरेंद्र मोदी से अडानी के रिश्ते की बात करता है। उसके खिलाफ ई.डी और सी.बी.आई को लगा दिया जाता है। वही उन्होंने कहा कि आप सभी याद कीजिए वर्ष 2014 के पूर्व के लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी अपने सम्बोधन में कहा करते थे स्विस बैंक के रुपये लाकर हर के खाते में 15 लाख जायेगा। उस समय एल.पी.जी गैस का कीमत 400 रु हुआ करता था। तब स्मृति ईरानी अपनी कलाई की चूड़ी ‌तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजा करती थी।आज जब 1150/ रु गैस की कीमत हो गई है । तब स्मृति ईरानी गोवा में घुम रही है। नरेंद्र मोदी प्रति वर्ष 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी देने, प्रति आदमी 15 लाख रुपए देने,काला धन वापस लाने वाले नरेंद्र मोदी आज देश को बेच रहे हैं। वही कांग्रेस नेता कन्हैया ने कहा कि राहुल गांधी ने स॑सद में अडानी के साथ रिश्ते की बात की और खुलासा की मांग कर रहे थे। जिसे नरेंद्र मोदी को नागवार गुजरा। नेता राहुल गांधी ने 20 हजार करोड़ रुपए की जानकारी सदन को देने की बात प्रधानमंत्री से कहा गया तो ज़बाब नही दे पाये। आज पुरे देश में अघोषित इमरजेंसी लागू है। नरेन्द्र मोदी को डर हो गया है कि अगामी 2024 का चुनाव जीत पाना सम्बन्ध नहीं है तो हर तरह का हथखंडा अपना रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.