ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षिका की छठी मंजिल से गिरकर मौत, बेटी ने पिता और परिजनों पर लगाया आरोप

मृत महिला की बेटी ने अपने पिता और परिवार वालों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शिकायत पर परिवार वालों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

द्वारका सेक्टर छह में रविवार रात एक शिक्षिका की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृत महिला की बेटी ने अपने पिता और परिवार वालों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शिकायत पर परिवार वालों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शिक्षिका के पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अन्य परिजनों की भूमिका के बारे में भी पूछताछ कर रही है। मृत महिला की पहचान कल्पना के रूप में हुई है। वह अपने पति पवन यादव और दो बेटियों के साथ द्वारका सेक्टर छह में रहती थी।

वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। महिला की बेटी ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि उसकी मां का पिता से अक्सर झगड़ा होता था। उसके पिता शराब पीकर आते थे और उसकी मां से तलाक की मांग करते थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। बेटी ने परिवार के लोगों पर भी आरोप लगाया कि वह उसकी मां को बेटा नहीं पैदा करने को लेकर ताना देते थे। दो अप्रैल की रात उसके पिता शराब पीकर आए और फिर उसकी मां से झगड़ा करने लगे। इसी दौरान उसे कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। उसके पिता ने बताया कि उसकी मां नीचे गिर गई है। इसके बाद वह सीढ़ियों से नीचे गई तो अपनी मां को अचेत पाया।

मां को ले गई अस्पताल

वह मां को लेकर पास के अस्पताल गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर पवन यादव को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.