ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फैंस को भाया पैन-इंडिया स्टार पूजा हेगड़े का ‘लुंगी’ डांस, सलमान खान और राम चरण येंतम्मा की energetic बीट्स पर थिरकते हुए

पैन-इंडिया स्टार पूजा हेगड़े ने अपनी आगामी फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” के नये गाने में अपने दमदार मूव्स से स्टेज पर आग लगा दी है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ का नया गाना ‘येंतम्मा (Yentamma Song)’ रिलीज हुआ है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। इस गाने में पूजा हेगड़े, सलमान खान साउथ के फेमस एक्टर राम चरण के साथ जमकर डांस कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, “पूजा हमेशा किसी भी गाने का मुख्य आकर्षण रही हैं, और वे सभी गाने चार्टबस्टर साबित हुए हैं। ”येंतम्मा’ में अपने अभिनय के साथ।” पूजा ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। गाने में उनकी एनर्जी और करिश्मा ने फैंस को हैरान कर दिया है। पूजा हेगड़े का यह लुंगी अवतार फैंस को खूब लुभा रहा है। यही कारण है कि ‘येंतम्मा’ गाने की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।” पैन-इंडिया स्टार पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर यह फिल्म 21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर उतरेगी। अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनमें महेश बाबू के साथ “एसएसएमबी 28” शामिल है, जो पहले से ही फैंस के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.