ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

NTR30: जूनियर एनटीआर ने शुरू की फिल्म ‘एनटीआर 30’ की शूटिंग

मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड मिला। जूनियर एनटीआर को देश भर से खूब बधाई मिली। मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर अब अपनी फिल्म ‘एनटीआर 30’ (NTR 30) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आने वाली हैं। अब जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘एनटीआर 30’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, जूनियर एनटीआर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जूनियर एनटीआर के वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह चलते हुए नजर आ रहे हैं और फिर डायरेक्टर कोरताला शिवा से मिलते हैं। उनका ये वीडियो पीछे से शूट किया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में आवाज आती है, ‘आ रहा हूं मैं।’ जूनियर एनटीआर ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘कोरताला शिवा के साथ सेट पर आना शानदार है।’ कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बनने वाली जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘एनटीआर 30’ में को लेकर कहा जा रहा है कि ये 5 अप्रैल, 2024 में रिलीज होगी। फिल्म ‘एनटीआर 30’ से जाह्नवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, इंडस्ट्री जगत के टॉप तकनीशियन एक साथ आएंगे। यह फिल्म एनटीआर आर्ट्स के हरि कृष्ण के और युवसुधा आर्ट्स के सुधाकर मिकिलिनेनी द्वारा निर्मित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.