ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिश्तेदार बनकर ठग ने 10 लाख रुपये की ठगी

साइबर ठगों ने अब ठगी का नया तरीका निकाल लिया है। अगर आपके भी रिश्तेदार विदेश में रहते हैं तो यह खबर आपके के लिए काफी अहम है। बैंक, वॉलेट और एटीएम कार्ड से होने वाली ठगी के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन अब ठगों ने विदेश में रहने वाले रिश्तेदार बनकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करनी शुरू कर दी है। ऐसे कई मामले पंजाब के अलग-अलग जिलों से सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गुरदासपुर से सामने आया है।

संगलपुरा रोड निवासी अशोक कुमार पुत्र ओम प्रकाश के साथ ठगी की गई है। उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें फोन करने वाले ने कहा था कि वह विदेश से उनकी बुआ का दामाद बोल रहा है। शातिर ठग ने यह भी कहा कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है।

बातों में उलझाकर करवाए पैसे ट्रांसफर

ठग ने पीड़ित को किसी तरह अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपितों की बातों में फंसकर उन्होंने उसके खाते में दस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी।

दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

आपको बता दें कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच की और आरोपितों के नाम का खुलासा हुआ। मामले के जांच अधिकारी एएसआई बनारसी दास ने बताया कि डीएसपी सिटी की जांच के आधार पर आरोपित पवन कुमार निवासी गंगा नगर (मध्य प्रदेश) और सौरव नरवारे निवासी मध्य प्रदेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.