ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान ने हिरवार सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता है। किसानों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाये गये हैं। प्रदेश में सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के लिए अनेक परियोजनाएँ संचालित एवं निर्माणाधीन है। ऊँचे स्थानों तक सिंचाई के लिए पाइपलाइन डाल कर किसान के खेत तक पानी पहुँचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहडोल जिले कि हिरवार सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से 37 ग्रामों में किसानों की 7481 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा, जिससे किसानों की जिन्दगी बदलेगी और उनके खेत लहलहा उठेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान आज शहडोल जिले के ग्राम बहेरिया में 116 करोड़ 78 लाख रूपये लागत की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने हितग्राही किसान बलराम यादव से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर चर्चा भी की। किसान ने कहा कि सिंचाई सुविधा मिलने से इस क्षेत्र के किसानों के जीवन में खुशहाली आयेगी। मेरी भी ढाई एकड़ जमीन सिंचित होगी। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। किसानों के खेत तक पानी पहुँचाने के लिये बड़े पैमाने पर कार्य हो रहा है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने फसल ऋण माफी का झूठा वादा कर किसानों को कर्जदार बना दिया था। हमारी सरकार ऐसे सभी किसानों के कर्ज का ब्याज भरेगी, जिससे वे शासन की योजनाओं का लाभ फिर से ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना की जिक्र करते हुए महिलाओं से आवेदन संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर गाँव और वार्ड में योजना के शिविर लगाये जा रहे हैं। सभी पात्र बहनों को जून माह से योजना की 1000 रूपये की राशि मिलना शुरू हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने योजना के प्रावधान और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल, विधायक शरद जुगलाल, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.