ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जंगल मे खोदे गये चुआं से बुझती है आदमी और जानवरों की प्यास

रजौली/नवादा। तापमान बढ़ने के साथ ही रजौली के जंगली क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। हालत यह है इन लोगों को अभी से ही पानी के लिए चुआं खोदना पड़ रहें है। इन चुआं से ही आदमी और जानवर दोनों की प्यास बुझती है। प्रखंड के हरदिया पंचायत के सुदूरवर्ती गांव डेलवा और चोरडीहा गांव में इन दिनों पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गांव के लोग चुआं खोदकर कर पानी-पीने को मजबूर हैं। गांवों में रहने वाले लोगों ने कई बार पत्र लिखकर अधिकारियों से गांव के लिए पंपिंग पेयजल योजना बनाने की गुहार लगाई है। लेकिन उनके मांगाें की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है।लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारी से लेेकर जनप्रतिनिधियों के समक्ष चापाकल लगाने की भी गुहार लगाई। लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। रजौली प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। जहां जाने के लिए सड़क नहीं है। गांव जाने के लिए पगडंडियों का सहारा लिया जाता है। बरसात के मौसम में गांव वाले नाव के सहारे फुलवरिया जलाशय पार कर अपने गांव पहुंच पाते हैं। गांव के आसपास प्राकृतिक स्रोत भी नहीं हैं। गर्मी बढ़ते हीं नदी नाले सूखने के कगार पर है। वहीं डेलवा और चोरडीहा के ग्रामीण बताते हैं कि हमलोग गड्ढे कर चुआं बनाते हैं और उसी का पानी पीते हैं। जिसके कारण कई तरह के रोगों का शिकार होना पड़ता है। हमें पीने के लिए शुद्ध पानी नसीब नहीं होता है। सदियों बीत गई है, लेकिन इस गांव का कायाकल्प नहीं हुआ है। यहां के लोग आदि काल में ही जी रहे है। ग्रामीण कालो देवी कहती है कि चुनाव के दौरा में वादे करते हैं कि जंगली क्षेत्र के गांव में पानी दिया जाएगा,लेकिन अब-तक पानी नहीं पहुंची इसलिए चुआं से पानी लेने पर मजबूर हो रहे हैं। डेलवा गांव निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि जंगली क्षेत्र के गांव में पानी का सुविधा के लिये सरकार के द्वारा कोई जनप्रतिनिधि के द्वारा कोई उपाय नहीं किया गया है।जंगली जानवर भी इसी चुआं का पानी पीते हैं और हमलोग भी यहीं चुआं का पानी-पीना पड़ता है। ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण चुआं भी सुख जाता है। जिससे कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.