ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा पीड़ित किसानों को दिया जाए : श्रवण कुमार

नालंदा। राजगीर प्रखंड़ के दो गाॅवों में हुयी भीषण आगलगी की घटना में 33 किसान का फसल जल कर राख हो गया जिससे किसानों को लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी। घटना की सूचना पाकर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित किसान से मुलाकात की और प्रशासन के अधिकारियों को हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया। उन्होने अधिकारियों को कहा कि आगलगी में जो भी फसल का नुकसान हुआ है उसका आकलन कर पीडित किसानों को मुआवजा देने का काम करें। मंत्री श्री कुमार ने बताया कि ढिल्लू बिगहा गांव के 25 किसान के 40 बीधा जमीन में लगे गेहूं का फसल जल कर राख हो गया। वहीं खैरा गांव के 8 किसान के 18 बीधा गांव खेत में लगे गेहूं का फसल जल कर राख हो गया। जिन किसानों का फसल जला उनमें संतोष प्रसाद, वीर भारती, भूषण प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, मुखिया गुड्डू मलिक शामिल है। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जो भी किसान का फसल क्षति हुआ उसका आकलन कर सरकारी नियमानुसार मदद देने का जो प्रावधान है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाये। मंत्री श्री कुमार के साथ अशोक दास, छोटे साहब, रंजीत कुमार छोटे, सुनील प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, सुभाष प्रसाद, लल्लू प्रसाद आदि शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.