ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया

जहानाबाद। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मशरूम का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल कारा परिसर काको में कारा अधीक्षक श्री उदय कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी काको श्री संजीव कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर सेटी के निदेशक श्री नागेश्वर कुमार ने चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं संस्था के नियमों का पालन करने हेतु बताया एवं कहा कि स्वरोजगार प्रशिक्षण के जरिए ही कैदियों की जीवन शैली में बदलाव लाया जा सकता है। सभी प्रशिक्षणार्थियों को पोशाक, प्रशिक्षण पुस्तिका व अन्य समाग्री वितरित की गई। अग्रणी जिला प्रबंधक ने अपने सम्बोधन में कहा कि आर सेटी लोगों को न सिर्फ विभिन्न प्रकार के रोजगार करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करता। इसके साथ ही बैंको के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर नया व्यवसाय प्रारंभ करने में भी सहायता करता है। इस अवसर पर मंडल कारा के उपाधीक्षक श्री अरबिंद कुमार, प्रोवेशन पदाधिकारी श्रीमती नेहा कुमारी, सहायक अधिक्षक अरबिंद कुमार , संकाय अजय कुमार शर्मा प्रशिक्षक श्री गौरव राज उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.