ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राष्ट्रीय स्तर पर पर पहचान दिलाने वाले चित्रकार कुमार राजू की याद में बनेगा आर्ट गैलरी

जहानाबाद। कलाश्री जहानाबाद के संस्थापक,चित्रकला के ख्यातिप्राप्त चित्रकार एवं चित्रकला में जहानाबाद को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने वाले चित्रकार राजू कुमार को द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई। कड़ौना, जहानाबाद स्थित राजू के आवास परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजू चित्रकार को चाहने वाले,चित्रकारगण और उनके परिजनों ने भाग लिया। दिवंगत चित्रकार राजू के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर शर्मा पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, चित्रकार अजय समेत दर्जनों लोगों ने राजू को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि ज़िला में राजू चित्रकला के पर्यायवाची थे। राजू के असमय निधन ने चित्रकला का भारी नुकसान हुआ है। चित्रकला की कुछ ऐसी कलाएं जो राजू के साथ ही चली गई। भगवान बुद्ध के चित्र बनाने की राजू की कला सिर्फ राजू की कला थी। वह प्रयोगधर्मी चित्रकार था। मृत्यु के पहले मगध आर्ट से चित्रकला को ऊंचाई देने की कोशिश उनकी अधूरी रह गई।साथ ही राजू यहां पर एक आर्ट गैलरी बनाना चाहते थे। उपस्थित चित्रकारों ने राजू के अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.