ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किशोरी के साथ गैंगरेप, फिर फांसी के फंदे से लटकाने का प्रयास

फतुहा। 15 वर्षीय नाबालिग के साथ चार बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद फांसी के फंदे से लटकाने का प्रयास किया। घटना मोकामा के पंचमहला ओपी थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 बदमाशों ने बच्ची को पिस्तौल के बल पर उठाकर बगीचे में ले गए वहीं पर चारों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई तथा उसके हाथ पैर बांध कर हादसे का रूप देने के लिए पेड़ में फंदे से
लटकाने के फिराक में चारों बदमाश थे ,इसी बीच गांव के लोग बगीचे के पास पहुंच गए। पकड़े जाने के भय से बदमाश पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल में होश आने पर पीड़िता ने गांव के ही चार बदमाशों का नाम बताए। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह पटेल ने कहा कि ऐसी घटना कि दिनचर्या बन चुकी है। ऐसी घटना से नहीं सरकार को कोई चिंता है और नहीं नेताओं की। चिंता सिर्फ अपने परिवार तक ही सीमित है। अपराध के लिए हथियार की आवश्यकता पड़ती है हथियार भले नकली होती है, कारतूस तो असली ही होती है।
सरकार सिर्फ पब्लिक को कारतूस देना बंद कर दे तो हत्या, अपहरण, बलात्कार आदि 90 से 95% घट जाएगी। आपसी मतभेद रहेगा। सरकार का काम है सुरक्षा देना है यह नहीं कि हथियार। यदि हथियार देता है तो हरेक गरीब को मुफ्त में हथियार और कारतूस देना चाहिए। क्यों कि गरीबों को हथियार और कारतूस खरीदने के लिए पैसा नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.