ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले सिद्धू

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू एक अप्रैल को पटियाला जेल से बाहर आए थे। उन्हें रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने पंजाब सरकार पर निशाना साध अपने तेवर दिखा दिए थे।

रोडरेज मामले में सजा काट कर एक अप्रैल को जेल से बाहर आए नवजोत सिद्धू एक्टिव हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद से वे मुलाकातों में व्यस्त हैं। पहले उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात कर सरकार से न्याय मांगा। इसके बाद वे दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले। इसी क्रम में सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से भी दी।

सिद्धू ने ट्वीट किया-9 बार के विधायक, तीन बार सांसद, वंचितों के चैंपियन, सच्चाई की आवाज… विश्वसनीयता जिसका नाम मल्लिकार्जुन खड़गे… माननीय कांग्रेस अध्यक्ष से मिले और उनका आशीर्वाद लिया, वह पार्टी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए।’ इस फोटो में उनके साथ कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। सिद्धू ने ट्वीट किया-एक बुद्धिमान व्यक्ति के साथ एक बातचीत महीनों की शिक्षा के लायक ह। संगठन की ताकत का स्तंभ केसी वेणुगोपाल से मिले और उनका आशीर्वाद लिया।

राहुल और प्रियंका से की थी मुलाकात

नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की थी। सिद्धू ने कहा कि उनकी अपने ‘नेताओं’ और पंजाब राज्य के लिए उनकी प्रतिबद्धता अटल रहेगी। सिद्धू ने ट्वीट किया था-आज नई दिल्ली में अपने गुरु राहुल जी और मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक प्रियंका जी से मिला। आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, मुझे डरा सकते हैं, मेरे सभी वित्तीय खातों को ब्लॉक कर सकते हैं लेकिन पंजाब और मेरे नेताओं के लिए मेरी प्रतिबद्धता न तो झुकेगी और न ही एक इंच पीछे हटेगी!

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.