ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो पदों का वेतन उठाने वाले शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करे सरकार : सुशील कुमार मोदी

– दिल्ली हवाई अड्डे पर डा. चंद्रशेखर के सूटकेस से बरामद हुआ था कारतूस

– मानस पर टिप्पणी और महावीर जयंती पर बुद्ध की फोटो पोस्ट कर बिहार को किया शर्मसार

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के दबाव में ऐसा शिक्षा मंत्री बनाया है, जो व्यक्तिगत ईमानदारी और लोकलाज को ताक पर रख कर वर्षों से शिक्षक और मंत्री , दोनों पदों का वेतन उठा रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि जिस शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के कारण बिहार को बार-बार शर्मसार होना पड़ रहा है, उन्हें अविलम्ब बर्खास्त कर उनसे अब तक के किसी एक वेतन की राशि वसूल की जानी चाहिए।

श्री मोदी ने कहा कि डा. चंद्रशेखर औरंगाबाद के जिस कालेज में शिक्षक के नाते वेतन ले रहे हैं, वहाँ 15 साल से पढाने भी नहीं गए।

उन्होंने कहा कि यही चंद्रशेखर थे जिनके सूटकेस से दिल्ली हवाई अड्डे पर कातूस बरामद हुआ था। ऐसे हथियार-शौकीन व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाये रख कर नीतीश कुमार छात्रों को क्या संदेश देना चाहते हैं? क्या इससे बिहार का अपमान नहीं हो रहा है?

श्री मोदी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री का पैर छूने वाले इसी शिक्षा मंत्री ने एक दीक्षांत समारोह में लोकप्रिय धर्मग्रंथ श्रीरामचरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि बिहार का शिक्षा मंत्री अगर भगवान बुद्ध और भगवान महावीर को न पहचान पाये, तो इससे ज्यादा दुखद क्या होगा?

श्री मोदी ने कहा कि इस बार महावीर जयंती पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भगवान बुद्ध की तस्वीर पोस्ट कर जैनियों को बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.