ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अदालत का आदेश, बस हादसे में घायल भारतीय को मिलेगा 11 करोड़ का मुआवजा

दुबई | साल 2019 में दुबई में एक भीषण बस हादसा हुआ था। उस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे में एक भारतीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुबई की एक अदालत ने भारतीय युवक को पांच लाख दिरहम यानी कि करीब 11 करोड़ रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। बता दें कि भारतीय युवक मुहम्मद बेग मिर्जा, दुबई में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। 2019 में जब वह ओमान से दुबई आ रहा था तो जिस बस में वह सवार था, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार 31 यात्रियों में से 17 की मौत हो गई थी, जिनमें से 12 भारतीय थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा मेट्रो स्टेशन पार्किंग में हुआ, जब बस एक बैरियर से टकरा गई थी। इससे बस का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मामले में बस के ड्राइवर को सात साल की सजा हुई थी और साथ ही उसे पीड़ित परिवारों को 34 लाख दिरहम मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया गया। मुहम्मद बेग मिर्जा के वकील ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की इंश्योरेंस अथॉरिटी ने पहले युवक को 10 लाख दिरहम मुआवजे के तौर पर दिए लेकिन इसके खिलाफ उन्होंने दुबई की एक अदालत में याचिका दायर की और 50 लाख दिरहम मुआवजे की मांग की।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.