ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अडानी कांड में मोदी जी के चुप्पी से लगता है कि वे देश के नहीं बल्कि अडानी के प्रधानमंत्री हैं : सुनील यादव

कटिहार। जिले के प्राणपुर स्थित प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भारत सरकार के कथित जनविरोधी रवैया व अलोकतांत्रिक कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रखंड प्रभारी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व एवं प्रखंड अध्यक्ष मनोहर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अपने सम्बोधन में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी व कांग्रेस पार्टी के प्राणपुर प्रखंड प्रभारी सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता साजिशन समाप्त करने की तीव्र निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक बताया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीस हजार करोड़ के कालाधन अदानी समूह में निवेश मामले के खिलाफ जांच की मांग करते हुए संयुक्त संसदीय कमिटी जेपीसी के गठन की पेशकश रखी। सबों ने देश में बढ़ती महंगाई का जमकर विरोध किया। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने कहा कि वर्त्तमान सरकार सब्सिडी के नाम पर खाद, बीज एवं कृषि उपकरणों के दाम लगातार बढ़ा रही है ऐसे में किसानों की आय दोगुनी करने की बात बेमानी है।यह भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा है। जिसे देशवासी उज्ज्वला योजना के रूप में भी देख रहे हैं जिसमें सब्सिडी के नाम पर मोदी सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है जबकि 400-500 रुपया का गैस सिलेंडर 1000 रुपये के पार हो गया है। जिसका सीधा असर प्रत्येक देशवासी के रसोई पर पड़ा है। अपने विस्तृत संबोधन में अडानी कांड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में मोदी जी के चुप्पी से लगता है कि वे देश के नहीं बल्कि अडानी के प्रधानमंत्री हैं। कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास ने कहा कि धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगा है कि अपनी राजनीतिक सत्ता बचाने व बनाये रखने के लिए संघ, भाजपा व मोदी सरकार ने लाखों-करोड़ों का भ्रष्टाचार करवाकर अडानी के रूप में आर्थिक सत्ता खड़ी की है। कार्यक्रम में शामिल विद्वान प्रो० विनोद यादव ने कहा कि दुनिया भर में तानाशाहों को जनता जवाब देती रही है। ताजा उदाहरण मोदी के मित्र अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प हैं। जो जेल भेजे गए हैं। जयनंदन मंडल ने कहा कि देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियाँ कांग्रेस के नेतृत्व में एकजूट हो रही है। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि कल पूरा देश भाजपा के तानाशाही व अलोकतांत्रिक कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेस के साथ होगा। कांग्रेस नेता मो०सऊद ने कहा कि भाजपा शासित विभिन्न राज्य सरकारों ने देश के तकरीबन साठ हजार स्कूलों को बंद कराया है ये मनुवादी चाहते हैं कि लोग पढ़े नहीं और अंधभक्त बने रहें। धरना-प्रदर्शन में शिवदेव झा, प्रखंड अध्यक्ष मनोहर मंडल, प्रो०आरएन मंडल, शम्भू शरण गुप्ता, सऊद मुखिया, राजेश रंजन मिश्रा, आनंद सिंह, मोहम्मद सरवर, मो०जमाल, मतीन, सोनू मंडल, मुजीबुर रहमान, पृथ्वी मंडल, शत्रुध्न यादव, अब्दुल वहाब, खगेश यादव, बंटी पासवान आदि कांग्रेसी शामिल थे। जबकि संचालन सऊद मुखिया ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.