ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब कैबिनेट बैठक खत्म, सरकार ने अहम फैसलों पर लगाई मोहर

पंजाब के CM भगवंत मान की अध्यक्षता में आज पंजाब कैबिनेट की मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि CM स्वयं फाजिल्का के किसानों को तेज बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के नुकसान पर मुआवजा राशि देंगे।

कृषि मंत्री ने बताया कि CM भगवंत मान 13 अप्रैल को अबोहर में किसानों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें चेक देंगे। बताया कि यह भी पहली बार होगा कि फसलें खराब होने के साथ ही मुआवजा राशि दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि CM मान के अबोहर जाकर मुलाकात से पहले ही किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि जमा हो चुकी होगी। इसके अलावा किसानों से मौके पर जाकर बातचीत के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मुआवजा राशि हासिल करने में किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि के चेक जल्द मिलने की बात कही। मंत्री धालीवाल ने राज्य सरकार द्वारा किसानों की सहकारी बैंकों की किस्त माफ किए जाने की बात को दोहराया।

बड़ी घोषणाओं पर थी नजर
मीटिंग से पहले ऐसी चर्चा थी कि पंजाब सरकार जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है। AAP द्वारा बीते दिनों बेमौसमी बारिश से प्रभावित किसानों को बैसाखी से पहले मुआवजा राशि देने की घोषणा की गई थी। साथ ही कुछ अन्य योजनाएं भी हैं, जिन्हें फिलहाल लागू नहीं किया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.