ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ऑटो पलटी

जहानाबाद। भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना टेहटा ओपी क्षेत्र के सुगांव के पास की है। हादसे में मौत के शिकार हुए शख्स की पहचान ऊबेर गांव के रहने वाले रमेश दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश दास समेत 12 लोग ऊबेर गांव से टेहटा बाजार जा रहे थे। तभी सड़क पर बालू गिरे होने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रमेश दास को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.