ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अधिवक्ता संघ का चुनाव आज , सभी तैयारियां पूरी।

कटिहार। व्यवहार न्यायालय जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2023 को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मतदान मंगलवार 11 अप्रैल सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होना है तथा मतगणना 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगा। इस संदर्भ में मुख्य चुनाव पदाधिकारी मुनीश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि दस पदों के लिए 30 प्रत्याशियों का चुनाव होना है। इसके लिए 82 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संघ चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 951 है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री यादव ने बताया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव करवाने को लेकर चुनाव पदाधिकारी रमाकार मिश्रा, अमरेंद्र कुमार तथा समन्यवक पदाधिकारी अवधेश कुमार के अलावा 12 अन्य अधिवक्ताओं को चुनाव प्रक्रिया में लगाया गया है। इसके लिए चार बूथ बनाया गया है। वही हालांकि लाइब्रेरियन का एक पद पर सिर्फ एक ही उम्मीदवार अभिषेक कुमार ही है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री यादव ने बताया कि चुनाव में पूरी पारदर्शिता व मतदान के समय विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन से भी पुलिस बल की मांग की गई है। चुनाव पदाधिकारी के द्वारा संघ भवन में चिपकाए व बांधे गए पोस्टरों को अपनी देखरेख में हटवा दिया गया। यह भी निर्देश दिया गया है कि कोई भी प्रत्याशी अपना पोस्टर संघ भवन या उसके बाहर न टांगे नहीं तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है। बार एसोसिएशन के चुनाव में महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष व सचिव पद को लेकर कयासों का माहौल जारी है। हालांकि सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.