ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कटिहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कोर कमेटी की बैठक

कटिहार। बिहार विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापति ,पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास स्थित कार्यालय कक्ष में कटिहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ,पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर ,कृष्ण कुमार साह राय एवं लक्खी प्रसाद महतो ,महामंत्री वीरेंद्र यादव एवं दिलीप बर्मा, उपाध्यक्ष बबन झा एवं छाया तिवारी, लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, लोक सभा विस्तारक कौशलेंद्र कुमार ,कटिहार ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय दास, हसनगंज मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर जयसवाल एवं राजेश दास, महामंत्री नीलेश ठाकुर ,विधानसभा प्रभारी सह संयोजक अरुण कुमार सिंह, जिला मंत्री धर्म नाथ तिवारी ,अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष मुकेश पासवान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ मालाकार, प्रकाश रंजन ,पप्पू गुप्ता देवव्रत गुप्ता श्याम चौधरी उर्फ लिट्टू , परिमल झा एवं अन्य अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों को पन्ना प्रमुख ,शक्ति केंद्र प्रभारी एवं अन्य सभी संबंधित संगठनात्मक विपत्र जिला को उपलब्ध कराने को कहा जिससे संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के आगामी विविध कार्यक्रमों की समीक्षा की व महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को धूमधाम से मनाने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.