ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरफेसी एक्ट 2002 के तहत संपत्ति को किया गया सील

जहानाबाद। जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के आदेशानुसार 11अप्रैल को पंजाब नैशनल बैंक , मोदनगंज शाखा के सबसे बड़े डिफाल्टर मेसर्स वैष्णवी राइस मिल प्रो॰ आशुतोष कुमार पिता-कमता शर्मा के द्वारा बंधक किए गए अचल संपत्ति को सील कर बैंक के द्वारा सर्फ़ेसी एक्ट 2002 के तहत दखल कब्जा लिया गया l पी. एन. बी. जहानाबाद के मुख्य प्रबंधक श्री मनोज कुमार शाह (प्राधिकृत पदाधिकारी) द्वारा यह बताया गया की मेसर्स वैष्णवी राइस मिल के नाम पर आशुतोष कुमार के द्वारा राइस मिल के व्यवसाय हेतु वर्ष 2017 में पंजाब नैशनल बैंक , मोदनगंज से ऋण लिया था, जिसका भुगतान ससमय नहीं किए जाने के कारण एन.पी ए हो गया था। उक्त एक्ट के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए बैंक के द्वारा दखल कब्जा लिया गया। यदि ऋणी के द्वारा अभी भी पूर्ण बक़ाया का भुगतान कर दिया जाता है तो ज़ब्त की गई संपत्ति को मुक्त कर दिया जाएगा अन्यथा ज़ब्त किए गये संपत्ति को आगामी समय में नीलाम कर बक़ाये की वसूली की जाएगी। यह भी जानकारी दी गई है की जहानाबाद शहर के कई बड़े बड़े डिफ़ॉल्टर की संपत्ति जब्त करने का आदेश ज़िलाधिकारी से प्राप्त हो चुका है और समय पर कार्यवाही बैंक के द्वारा जल्द ही किया जाना है। मौक़े पर ज़िलाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोदनगंज राकेश कुमार, स्थानीय थाना के पुलिस अधिकारी, बैंक के प्राधिकृत पदाधिकारी, पी.एन.बी. मोदनगंज के शाखा प्रबंधक एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे । दखल कब्जा के इस कार्यक्रम में एलडीएम जहानाबाद श्री प्रशांत कुमार के द्वारा संपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.