ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 92 प्रतिशत हुए मतदान

कटिहार। अधिवक्ता संघ 2023 के पदाधिकारियों के चयन को लेकर चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिसमे 29 पदों के लिए कूल 82 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 951 मतदाताओं में से 92 प्रतिशत मतदान हुए जिस दौरान कुल 874 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान को लेकर चार बूथ बनाए गए थे। मतदान अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे से ही मतदान शुरू हो गया था जो शाम 4 बजे तक चला।
मतदाता के आते ही प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की मतदान केंद्र के बाहर से ही अपील कर रहे थे। मुख्य चुनाव पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद यादव के साथ रामाकर मिश्रा, अवधेश कुमार, अमरेंद्र कुमार ने बताया की गिनती का काम बुधवार को 8 बजे सुबह से शुरू कर दिया जाएगा। आयोजित संघ के इलेक्शन में महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं पूर्व अध्यक्ष महानंद यादव के बीच मुख्य रूप से मुकाबला है। जबकि महत्वपूर्ण सचिव पद पर भी निवर्तमान सचिव रमेश प्रसाद जयसवाल और पूर्व में सचिव पद के प्रत्याशी रहे सत्यनारायण यादव के बीच मुख्य रूप से मुकाबला है जबकि सचिव पद के लिए दो और उम्मीदवार मनोज कुमार व बाबुल खान भी दावा कर रहे है। जो भी हो अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को लेकर जीत हार की गणना जारी है। जिसका परिणाम बुधवार को स्पष्ट हो जाएगा और गुरुवार को निर्धारित कार्यकर्म के तहत मुख्य चुनाव पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद यादव द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.