ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किंजर बाजार कुर्था मोड़ आदि की दुकानों में घटिया मिलावटी मिठाई की होती है आपूर्ति

अरवल। जिले के किंजर बाजार कुर्था मोड़ शांतिपुरम शंकरपुर इमामगंज हाजीपुर भदासी मोतेपुर आदि बाजारों में आए दिन ऐसा देखा जाता है कि जहानाबाद से ऑटो आती है। ऑटो में बैठने वाली सीटों पर यात्रियों की जगह टीना रखा होता है। उस टीना में सफेद रंग की मिठाई भरा हुआ रहता है। मिठाई रस में डूबा हुआ रहता है। यह सभी मिठाईयां जहानाबाद शहर के आसपास के इलाके में बनाए जाते हैं। इन मिठाइयों को बनाने में दूध की जगह सागर पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। इन मिठाइयों को इन बाजारों में मिठाई की दुकान वाली अलमीरा में सजाकर बिक्री के लिए रखा जाता है। ग्राहक चमकीली सफेद मिठाई समझकर खरीदते हैं। अपने घर या रिश्तेदार के घर संदेश के रूप में ले जाते हैं। मिठाई आपूर्तिकर्ता थोक भाव में दुकानदारों को ₹100 से लेकर ₹120 प्रति किलो देते हैं। उसी मिठाई को दुकानदार आलमीरे में सजा कर उस पर गड़ी का बुरादा और चेरी का टुकड़ा चिपकाकर ₹250 से ₹280 की दर से बिक्री करते हैं।सबसे बड़ी बात यह है कि पाउडर से बने छेना को भैंस के दूध के मिठाई कह कर बिक्री की जाती है। सैनिटरी इंस्पेक्टर की मिलीभगत से इन मिठाइयों की बिक्री होती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्त सैनिटरी इंस्पेक्टर कभी भी ऐसे खाद्य सामग्री को जांच के लिए न सैंपल ले जाते हैं और न किसी प्रकार की कार्रवाई ही करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.