ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

असद अहमद के एनकाउंटर पर संजय राउत का बयान

Mumbai: देश में इस समय उत्तरप्रदेश पुलिस के द्वारा किया गया एनकाउंटर सुर्खियों में हैं। इसे लेकर सभी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। अब शिवसेना नेता संजय राउत ने भी इसी संदर्भ में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में मुंबई ऐसा शहर हैं जहां सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, “मुंबई में सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं, शहर को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का खिताब दिया जा चुका है।” उन्होंने कहा कि कोई आतंकवादी हो तो एनकाउंटर होने चाहिए और अगर कोई माफिया है जिससे समाज को खतरा है तो ऐसे एनकाउंटर होते रहते हैं।

अगर लोग इसे लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं तो मैं कहना चाहूंगा कि मुंबई में भी लोगों ने इस तरह के सवाल खड़े किए थे। ये लोग कोर्ट में गए थे और कोर्ट की तरफ से जांच के निर्देश दिए गए थे। बाद में कई एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को जेल हुई।”

बता दें कि उमेशपाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की थी। एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके एक साथी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अतीक का बेटा असद और गुलाम 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल थे। अब पुलिस को अन्य तीन शूटरों की तलाश है। इनमें अरमान, गुड्डू मुस्लिम और साबिर शामिल हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.