ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिये भेजा बैग, बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स ने की फायरिंग

अमृतसर। अमृतसर में बीएसएफ जवानों ने शनिवार को भारतीय क्षेत्र मुल्लाकोट में पाकिस्तान की ओर से घुसा ड्रोन गांव बच्चीविंड के गेहूं के खेत में एक बैग गिरा कर लौट गया। हालांकि बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर उसे मार गिराने की कोशिश की। बीएसएफ की तरफ से शुरू किए सर्च अभियान के दौरान एक बड़ा बैग मिला, जिसके अंदर 3 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

जवानों ने खेत में कुछ चीज गिरने की आवाज सुनी

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक अमृतसर सेक्टर हेडक्वार्टर के तहत जवान 15 अप्रैल की सुबह करीब 3 बज कर 21 मिनट पर सीमांत इलाका में गश्त कर रहे थे। इस दौरान बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) मुल्लाकोट इलाका में जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने तुरंत ड्रोन पर फायरिंग कर दी। बीएसएफ जवानों ने इस बीच ही गांव बच्चीविंड के एक खेत में कुछ चीज गिरने की आवाज सुनी। जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया और वहां सर्च अभियान शुरु कर दिया।

गेहूं के खेत में मिला बैग

सर्च के दौरान बल के जवानों को बच्चीविंड गांव के एक गेहूं के खेत में गिरा एक बड़ा बैग मिला। जिसके अंदर हेरोइन के तीन पैकेट (3.2 किलो) मिले। जिसके साथ एक लोहे का रिंग और एक चमकीली स्ट्राइप अटैच किया गया था। बल के जवान पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके में सर्च अभियान लगातार चला रहे हैं, ताकि अगर ड्रोन कहीं कुछ और भी गिरा कर गया है, तो उसे भी बरामद किया जा सके।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.