ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ज्वाइंट वेंचर गैस कंपनी का मैनेजर सीबीआई के हत्थे चढ़ा, रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर   में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ज्वाइंट वेंचर निजी कंपनी अवंतिका गैस लिमिटेड के मैनेजर को सीबीआई ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मैनेजर एक ठेकेदार से बिल पास करने के लिए रिश्वत ले रहा था तभी उसे इंदौर में राशि लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया।

बताया जाता है कि इंदौर में हिंदुस्तान पेट्रोलिमय गैस की पाइप लाइन बिछा रहा है जिसमें वह ज्वाइंट वेंचर के रूप में अवंतिका गैस लिमिटेड के साथ काम कर रही है। गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए अवंतिका गैस लिमिटेड ने ठेकेदार को काम दिया है। एक ठेकेदार ने काम के बदले अपना बिल अवंतिका गैस लिमिटेड में दिया था लेकिन उसके भुगतान के पहले गैस कंपनी के मैनेजर विजय शुक्ला ने अलग से राशि की मांग की थी।

स्कीम नंबर 54 में एनएचडीसी गेस्ट हाउस में कार्रवाई

ठेकेदार से रिश्वत लेने के लिए गैस कंपनी मैनेजर शुक्ला ने ठेकेदार को इंदौर की स्कीम नंबर 54 में एनएचडीसी गेस्ट हाउस पर बुलाया था। सीबीआई की भोपाल इकाई ने बुधवार रात को कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए गैस कंपनी के मैनेजर को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। अवंतिका गैस लिमिटेड के मैनेजर विजय शुक्ला को सीबीआई ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

देर रात तक चली कार्रवाई

रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ाए मैनेजर विजय शुक्ला के खिलाफ देर रात तक कार्रवाई चलती रही। विजय शुक्ला के घर और दरफ्तर में भी सर्चिंग की जा रही है। दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक फरियादी ठेकेदार की शिकायत के बाद विजय शुक्ला को रंगेहाथों पकड़ने के लिए सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया था। गेस्ट हाऊस में विजय शुक्ला रिश्वत की रकम लेने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विजय शुक्ला के घर और दफ्तर में सर्चिंग की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.