ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्‍तीसगढ़ में आज रात और कल हल्की बारिश के आसार

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है। बुधवार देर शाम या रात से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। गुरुवार 10 फरवरी को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है। इसके चलते ही प्रदेश में मौसम में बदलाव हो रहा है।
मंगलवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड थोड़ी कम हुई है। हालांकि रात के समय अभी भी ठंड बनी हुई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस प्रकार मौसम बदलाव होने से फिर से ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.