ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जमीन विवाद में आरोपी ने खेत में रखी फसल में लगाई आग

शहडोल में जमीनी विवाद को लेकर खलिहान में रखे 20 ट्रॉली गेहूं एवं पांच ट्रॉली पैरा में एक शख्स ने आग लगा दी है, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार जिले के ब्योहरी थाना क्षेत्र के डोठा गांव में बालकरण पटेल ने अपने खलिहान में 20 ट्रॉली गेहूं एवं पांच ट्रॉली पैरा रखा हुआ था, जिसे आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते आग के हवाले कर दिया है।

थाना प्रभारी समीर वारसी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालकरण पटेल ने शिकायत की है कि गेहूं एवं पैरा में साजन उर्फ मंगलेश साकेत ने आग लगा दी है। पुलिस ने शिकायत जांच पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि साजन उर्फ मंगलेश से बालकरण पटेल का जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। गेहूं एवं पैरा की कीमत दो लाख से अधिक है। पुलिस ने मामले पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.