ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BJP नेता ने अतीक से की दिल्ली के सीएम केजरीवाल की तुलना

नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शनिवार रात मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद के बीच तुलना की और कहा कि आप उसी तरह की भाषा बोल रहे हैं।दरअसल,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रविवार को सीबीआई ने आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में हुईं कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ कर रही है, जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज केजरीवाल गैंगस्टर अतीक जैसी भाषा बोल रहे हैं और गैंगस्टर की तरह तर्क देकर एजेंसियों के सवाल से बचने की कोशिश कर रहे हैं।केजरीवाल के समर्थन में कश्मीरी गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी की। आप के विरोध को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। साथ ही आप के विधायक सोमनाथ भारती को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.