ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अक्षय तृतीया से पहले घर से निकालें ये अशुभ चीजें, बढ़ जाएगी सख-संपन्नता

वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया को हिंदू कैलेंडर के सबसे शुभ अवसरों में से एक माना जाता है. अक्षय तृतीया को ‘अखा तीज’ भी कहा जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान परशुराम, नर-नारायण और हयग्रीव का अवतार हुआ था. इस बार अक्षय तृतीया शनिवार, 22 अप्रैल को मनाई जाएगी. चूंकि, इस दिन सूर्य और चन्द्रमा दोनों उच्च राशि में स्थित होते हैं. इसलिए इस दिन सोना खरीदना या नई चीजों में निवेश करना शुभ माना जाता है.

हालांकि, कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें इस दिन घर से बाहर निकाल फेंकना चाहिए. नहीं तो मां रुष्ट हो जाती हैं.अक्षय तृतीया के दिन टूटी झाड़ू, फटे-पुराने जूते चप्पल, देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों को बाहर कर देना चाहिए.

टूटी झाड़ू- झाडू मां लक्ष्मी का प्रतीक है. शास्त्रों में झाड़ू के बारे में ढेरों नियम दिए गए हैं. अक्षय तृतीया के दिन घर में टूटी झाड़ू के होने से घर की बरकत खत्म हो जाती है. मां लक्ष्मी की पूजा का फल भी नहीं मिलता है. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन घर में रखी टूटेीझाड़ू को बाहर निकाल देना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में बरकत होती हैं.

फटे-पुराने जूते-चप्पल- फटे-पुराने जूते चप्पल से घर में दरिद्रता आती है. घर में कटे-फटे जूते चप्पल होने से माता लक्ष्मी द्वार पर आकर लौट जाती हैं. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन घर में रखे कटे-फटे जूते चप्पल को बाहर निकाल देना चाहिए.

टूटे-फूटे बर्तन- घर में टूटे-फूटे बर्तन से परिवार में अशांति फैलती है और माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है. इसके अलावा, टूटे-फूटे बर्तन से घर में नकारात्मकता भी आती है. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन टूटे फूटे बर्तन को घर से बाहर फेंक दें.

गंदे कपड़े- धार्मिक मान्याताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है. घर की साफ-सफाई से मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन घर को साफ-सुथरा रखें. घर में झूठे बर्तन, गंदे-बिना धुले कपड़े भी नहीं रखें. इससे देवी मां रुष्ट हो जाती हैं.

सूखे पौधे- अगर आप अपने घर में पौधे लगाए हुए हैं. अगर वे पौधे सूख रहे हों या सूख गए हो तो उसे जमीन के अंदर गाड़ दें या उसे नदी या बहते पानी में प्रवाहित कर दें. क्योंकि सूखे पौधे घर में वास्तुदोष का कारण बनते हैं. माता लक्ष्मी इससे नाराज हो जाती हैं. सूखे पौधे को घर से दूर कर देने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में तरक्की होती है. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन इसे घर से बाहर फेंक दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.