ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम भूपेश बघेल 117 करोड़ के विकास कार्यों को देंगे सौगात

रायपुर | छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर शहरवासियों को 117 करोड़ 61 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 50 करोड़ की लागत से रायपुर में बन रही 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण, 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर 500 सीटर बीपीओ सेंटर की आधारशिला रखेंगे। वहीं कई विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। पंडरी ऑक्सीजोन में स्थापित दिवंगत नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सीएम भूपेश 84 नए सफाई वाहनों की सौगात देंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री 10 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के इन छोटे-बड़े वाहनों का लोकार्पण करेंगे। इन वाहनों के नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल हो जाने से निगम क्षेत्र में कचरा और अन्य दूसरे अपशिष्टों को इकट्ठा करने, उनका परिवहन करने और उनका निष्पादन करने में बड़ी सहुलियत मिलेगी।मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ही शहर की 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे। लगभग 40 करोड़ रूपए की लागत से यह काम होगा। मुख्यमंत्री जी.ई रोड, वीआईपी रोड, बलौदाबाजार रोड, स्टेशन रोड और पचपेड़ी नाका रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों की शुरूआत करेंगे। इसके साथ ही इन सड़कों से जुड़ने वाली छोटी संपर्क सड़कों का भी सौंदर्यीकरण होगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.