ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छात्रा को लगाई ड्रग की लत, किया दुष्कर्म किया

भोपाल । सहपाठी छात्र के प्यार के झांसे में आई छात्रा को पहले ड्रग की लत लगाई, उसके बाद दुष्कर्म किया। छात्रा को ब्लैकमेल करने के लिए न्यूड वीडियो भी बना लिया। छात्रा ने मुख्य आरोपित और तीन परिचितों पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। विजय नगर पुलिस के मुताबिक आरोपित छात्रा शिवपुरी में पढ़ती थी। इसी स्कूल में दसवीं में पढ़ने वाले वरुण से उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि नवंबर 2021 में वरुण ने दोस्त वैभव के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। सिसोदिया कालोनी (गुना) में वरुण ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसी दौरान वरुण ने छात्रा के न्यूड अवस्था में वीडियो बना लिए। कुछ समय बाद छात्रा आगे की पढ़ाई के लिए पुणे में रहने वाले पिता के पास चली गई। वरुण ने न्यूड फोटो और वीडियो भेज कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर जारी करने की धमकी दी और छात्रा पर दोबारा मिलने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान वरुण इंदौर रहने लगा था। छात्रा बात करने के लिए 12 सितंबर 2022 को ट्रेन से इंदौर पहुंची तो वरुण का दोस्त यश गीता भवन स्थित रुम पर ले गया।दोनों ने उसे ड्रग्स का नशा करवाया और दुष्कर्म किया। उससे रुपये भी छीन लिए। छात्रा ने बयानों में बताया कि वरुण ने उससे वीडियो काल पर बात की और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना कर दोस्तों को भेज दिया। छात्रा इतनी परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या का मन बना लिया। 3 दिसंबर 2022 को आरोपितों ने विजय नगर की होटल रायल गैलेक्सी में वीडियो और फोटो डिलिट करने के बहाने बुलाया। यहां दोबारा ड्रग्स और शराब का सेवन करवाया। वरुण के एक दोस्त शिवम ने भी उसके साथ संबंध बनाए और होटल में रुके दो अन्य लोगों के हवाले कर दिया। छात्रा गर्भवती हो चुकी थी। आरोपितों ने उसे गर्भपात की गोलियां भी खिलाई। इस मामले में इंदौर पुलिस ने फिलहाल शून्य पर कायमी की है। घटना की जांच के लिए केस डायरी गुना पुलिस को भेजी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.