ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मकानों के मलबे से बनेगी टाइल्स, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 121 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 121 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य जनता को समर्पित किए। इन कार्यों में हीरापुर जरवाय में सीएंडडी प्लांट का लोकार्पण भी है। यहां पर मलबों की प्रोसेसिंग कर पेवर ब्लॉक, टाइल्स, ड्रेन कवर का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहरों में निर्माण गतिविधियों में वृद्धि होने से तोड़फोड़ और अन्य प्रक्रियाओं से निकलने वाले निर्माण एवं विध्वंस के मलबा का उचित प्रबंधन हो सकेगा। फिलहाल वह चौपाल कार्यक्रम में जनता से रूबरू हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री बघेंल लगातार विधानसभावार भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। उनकी चौपाल अब रायपुर पहुंच गई है। सीएसबी ग्राउंड गुढ़ियारी में मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ने वीर सावरकर वार्ड के अटारी स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके अलावा नालंदा परिसर में मिलेट कैफे का भी उद्घाटन किया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.