ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वाहन चोरी मामले में गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। वाहन चोरी के मामले में बाढ़ की पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया सीएनजी ऑटो तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया 3 मोबाइल भी बरामद किया गया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि 11 अप्रैल को एकडंगा निवासी करण केवट के साथ गाली गलौज तथा मारपीट कर जख्मी करने के बाद उसका टेंपो वाहन को लूट लिया गया था, जिसके बाद बाढ़ थाना में भारतीय दण्ड विधान धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। वहीं मामला दर्ज करने के बाद कांड के उद्भेदन हेतु बाढ़ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया तथा घटना के सभी पहलुओं पर गहराई से जांच-पड़ताल, आसूचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना का उद्भेदन कर लिया गया, जिसमें संलिप्त नवादा घाट निवासी चंदन कुमार, अमित कुमार तथा वैशाली जिला के हसनपुर गांव के रहने वाले नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा एक अपराधी अनूप कुमार, जो अटनामा गांव, थाना-बाढ़, जिला-पटना का निवासी है, की गिरफ्तारी के लिए तैयारी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.