ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IPL इतिहास के 3 सबसे कंजूस गेंदबाज

आईपीएल 2023 में अभी तक कुल 31 मैच खेले जा चुके हैं. इस सीजन में भी फैंस को कई रिकॉर्ड्स बनते और टूटते देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में दुनिया के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेलने आते हैं और अपने खेल का जलवा दिखाते हैं. आईपीएल की जब भी बात की जाती है तो सबसे पहले विस्फोटक बल्लेबाज ही जेहन में आते हैं क्योंकि टी20 का खेल बल्लेबाजों का ही माना जाता है. लेकिन आज हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में बल्लेबाजों को हमेशा परेशान किया है. ये वह 3 गेंदबाज हैं जिनके नाम आईपीएल में 1400 से भी ज्यादा डॉट बॉल दर्ज है.

भुवनेश्वर कुमार 

टीम इंडिया के मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 1400 से ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं. भुवनेश्वर ने अब तक आईपीएल के 152 मैचो में 1,457 डॉट गेंद फेंकी हैं. भुवनेश्वर कुमार फिलहाल आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल गेंद फेंकने वाले गेंदबाज भी है. भुवनेश्वर में आईपीएल में 158 विकेट चटकाए है. इस बार भी भुवनेश्वर हैदराबाद की टीम में खेलते दिखाई दे रहे हैं.

रविचंद्रन अश्विन 

रविचंद्रन अश्विन आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. अश्विन ने आईपीएल में 190 मैच खेले हैं और अब तक 1,438 डॉट बॉल अश्विन भी फेंक चुके हैं. अश्विन  इस बार आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. अश्विन की नजर अब ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के रिकॉर्ड को भी अपने नाम करने पर होगी. अश्विन के नाम आईपीएल में 165 विकेट भी दर्ज हैं.

सुनील नरेन 

टी20 में सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में वेस्टइंडीज के सुनील नरेन का नाम हमेशा आता है. सुनील नरेन दुनिया के उन गेंदबाजों में शुमार हैं जिन्हें खेलना सबसे मुश्किल माना जाता है. सुनील नरेन भी सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेकने वाले गेंदबाजों में शामिल है. नरेन ने आईपीएल इतिहास में अब-तक 1,437 डॉट बॉल फेंकी हैं. नरेन आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. नरेन ने आईपीएल में 154 मैचों में 158 विकेट लिए हैं. इस बार भी नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेल रहे हैं.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.