50 साल के हुए दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर
दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने जमाने में बड़े-बड़े गेंदबाजों को बौना साबित किया था। अपनी बल्लेबाजी का जादू उन्होंने इस कदर बिखेरा कि लोगों ने उन्हें क्रिकेट के भगवान का दर्जा भी दे दिया। लेकिन मुंबई के इस बल्लेबाज ने अपने जीवन को जिस सादगी और सम्मान के साथ अभी तक जिया है वो दूसरों के लिए प्रेरणा है। वह सोमवार को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने जीवन के 24 साल तो देश की सेवा में दिए। उन्होंने 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए भी उन्हें करीब 10 साल हो जाएंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.