ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी

रुद्रप्रयाग । देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार सुबह तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए गए। मं‎दिर के कपाट खुलने से पहले भगवान शिव के धाम को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। हालांकि, तीर्थ यात्रा मार्ग पर भारी बर्फबारी और मौसम विभाग द्वारा खराब मौसम की चेतावनी के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों से पंजीकरण आवेदन स्वीकार करना बंद कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केदारनाथ धाम मार्ग पर भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस सप्ताह केदारघाटी में मौसम खराब रहने की उम्मीद है। केदारघाटी में अगले एक हफ्ते तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अलर्ट पर राज्य सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। केदारनाथ में भारी बर्फबारी ने प्रशासन की मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग और धाम पर तीन से चार फीट की बर्फबारी और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण रोक दिया गया है। इस बीच, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शनिवार को चार धाम यात्रा के लिए हरिद्वार से रवाना हुआ। यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम से हुई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.