ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग‍िरावट के बाद सोने-चांदी की कीमत ने फ‍िर पकड़ी रफ्तार

सोने-चांदी के रेट में मंगलवार को ग‍िरावट आने के बाद बुधवार को फ‍िर से तेजी देखी गई. यद‍ि आप भी सोने या चांदी खरीदने का प्‍लान कर रहे हैं तो महंगा रेट सुनकर आपको झटका लग सकता है. प‍िछले कुछ द‍िन से लगातार सोने-चांदी के रेट में उठा-पठक चल रही है. इससे पहले मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का रेट ग‍िरकर 60000 रुपये के पार चला गया था. MCX पर बुधवार को सोने-चांदी में म‍िला-जुला रुख देखा गया. दूसरी तरफ सर्राफा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के रेट में तेजी आई. एक्‍सपर्ट का कहना है क‍ि आने वाले समय में सोना 65,000 के पार पहुंच सकता है.

दो महीने से बना हुआ है तेजी का स‍िलस‍िला

सोने और चांदी के रेट में प‍िछले करीब दो महीने से तेजी का स‍िलस‍िला बना हुआ है. फरवरी के महीने में सोना ग‍िरकर 55000 रुपये के स्‍तर पर पहुंच गया था. लेक‍िन उसके बाद सोने के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है. जानकार सोने में तेजी के अलावा चांदी में भी उछाल आने की संभावना जता रहे हैं. अनुमान जताया जा रहा है क‍ि कुछ ही महीनों में चांदी 80,000 रुपये तक जा सकती है.

MCX पर बुधवार को म‍िला-जुला रुख

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने और चांदी के रेट में म‍िला-जुला रुख देखा गया. बुधवार दोपहर के समय सोना 21 रुपये की ग‍िरावट के साथ 60240 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और चांदी 230 रुपये की तेजी के साथ 74493 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेंड करता देखा गया. इससे पहले मंगलवार को सोना 60261 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 74263 रुपये के लेवल पर बंद हुई थी.

सर्राफा बाजार में आई तेजी

सर्राफा बाजार के दाम इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से रोजाना जारी क‍िये जाते हैं. बुधवार को 24 कैरेट गोल्‍ड 300 रुपये से ज्‍यादा चढ़कर 60434 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया. चांदी के रेट में भी बुधवार को तेजी देखी गई और यह 74315 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर पर पहुंच गई. इसी द‍िन 23 कैरेट वाला सोना 60192, 22 कैरेट वाला सोना 55358 रुपये और 20 कैरेट वाला गोल्‍ड 45326  रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.