ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंडला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे लाड़ली बहनों से संवाद

मंडला  ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 27 अप्रैल को निवास (देवरीकला) में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना महासम्मेलन तथा मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय पत्रों के वितरण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 224 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन के अंतर्गत शिक्षा विभाग के 36.81 करोड़ की लागत के सीएम राईज योजनांतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल निवास के भवन का निर्माण कार्य, शिक्षा विभाग के 39.46 करोड़ की लागत के सीएम राईज योजनांतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बिछिया के भवन का निर्माण कार्य, राजस्व विभाग के 11.07 करोड़ की लागत के संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भवन नैनपुर का निर्माण कार्य, राजस्व विभाग के 7.96 करोड़ की लागत के संयुक्त तहसील कार्यालय भवन निवास का निर्माण कार्य, राजस्व विभाग के 1.31 करोड़ की लागत के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भवन घुघरी का निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग (भवन, सड़क) के 19.40 करोड़ की लागत के पाठासिहोरा से पिंडरई टोला होते हुए रामदेवरी जिला सीमा (मंडला) तक लंबाई 10.50 कि.मी. का निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग (भवन, सड़क) के 3.93 करोड़ की लागत के पाठासिहोरा से सुनेहरा मार्ग लंबाई 4.50 कि.मी. का निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के 16.55 करोड़ की लागत के देवगांव-कुड़ोपानी मार्ग में बुढ़नेर नदी (संगमघाट) पर पहुंच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के 12.43 करोड़ की लागत के हिरदेनगर-देवगांव मार्ग में मटियारी नदी पर पहुंच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के 4.77 करोड़ की लागत के साल्हेडंडा-निचली मार्ग में बिटियाधार नाला पर पहुंच मार्ग सहित उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य, जनजातीय विभाग के 31.36 करोड़ रूपए लागत के सीएम राईज स्कूल चिरईडोंगरी भवन के निर्माण कार्य, जनजातीय विभाग के 29.21 करोड़ रूपए लागत के सीएम राईज स्कूल कालपी भवन के निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 1.48 करोड़ रूपए लागत के जिला चिकित्सालय मेटरनिटी विंग के उन्नयन कार्य शामिल है।

8 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के 2.56 करोड़ की लागत के एचएनएम जिला चिकित्सालय मंडला में 6एफ, 4जी एवं 4एच टाईप भवनों का लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के 2.07 करोड़ की लागत के घुटास जिला मंडला में सीनियर बालक छात्रावास भवन के निर्माण कार्य, शिक्षा विभाग के 1.38 करोड़ की लागत के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास 100 सीटर, शिक्षा विभाग के 1.38 करोड़ की लागत के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास 100 सीटर, स्कूल शिक्षा विभाग के 1.00 करोड़ की लागत के ग्राम डोंगरमंडला में हायर स्कूल विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। इस प्रकार कुल 224.13 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.