ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार से देश में महापरिवर्तन का होगा आगाज : डॉ अनुराधा सिन्हा

जहानाबाद। बिहार क्रांति की धरती रही है। जब जब देश ने अंगड़ाई ली है। बिहार अगुआ बना है। 1974 का सम्पूर्ण क्रांति का आगाज बिहार से हुआ था। और केंद्र की तत्कालीन सरकार की नींव को हिला दिया था। वर्तमान समय में केंद्र की मोदी के तानाशाह सरकार को रोकने के लिए बिहार ने दुबारा नींव रखा गया है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र से भाजपा की सरकार को हटाने का बिगुल बज चुका है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह राजद महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ अनुराधा सिन्हा ने कहा है कि बिहार की धरती न सिर्फ लोकतंत्र की जननी रही है। बल्कि हम लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए भी शुरू से समर्पित एवं तत्पर भी रहें है। भाजपा को हीरो से जीरो बनाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो संकल्प लिया है। उसका प्रभाव अब दिखना शुरू हो गया है। विपक्षी एकता को एकजुट करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री निकल चुके हैं। विपक्षी एकता की पहल को लेकर कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.सी.आर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आदि से हुई मुलाकात एवं बातचीत में सभी लोगों ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी के साथ आने की वकालत की। इस दौरान सभी गैर भाजपा राजनीतीक दल ने विपक्षी एकता की बात किया है।
लोकनायक जय प्रकाश नारायण की यह भूमि किसी भी कीमत पर निरकुंश हुकूमत की अन्याय और बिहार से देश में महापरिवर्तन का आगाज होगा। लोकतंत्र की धरती अत्याचार को सहन नहीं करेगी। बिहार से देश में महापरिवर्तन का आगाज होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.