ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार के 38 जिलों में 2 दिन तक बारिश का अलर्ट

बिहार के सभी जिलों में रविवार और सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज पटना समेत कई जिलों में सुबह हल्की बूंदाबूंदी ने मौसम सुहाना कर दिया। कई इलाकों में आसमान में बादल भी दिखे। मौसम विभाग ने एक अप्रैल तक पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, चंपारण, सुपौल, अररिया समेत 38 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

अगले 4 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत

मौसम विभाग की माने अगले 4 दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। इसमें उत्तर-पश्चिम उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व बिहार में 2 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में एक मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य बिहार में एक या दो स्थानों पर 3 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2 मई को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया समेत 19 जिलों में मौसम शुष्क बने रहेंगे। वह 3 मई को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा समेत 14 जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में बक्सर सबसे गर्म जिला रहा

तापमान की बात करें तो बिहार के कई जिलों का तापमान 39.4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शनिवार मध्य रात्रि कुछ इलाकों में बारिश की सूचना मिली। कई इलाकों में रविवार अहले सुबह तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में पटना 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गया 37.9 डिग्री, भागलपुर 37.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर 34.6 डिग्री और पूर्णिया का तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.