ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमीर बाप घर ले आया 7 करोड़ का स्कूल

बीजिंग  । चीन में एक पिता ने अपने 3 साल के बच्चे को किंडरगार्टेन में डालने से पहले ऐसा फैसला लिया, जो सुर्खियां बन गया।इस शख्स ने कोई 20-30 लाख नहीं बल्कि 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत में एक स्कूल बनाया है, वो भी सिर्फ छोटे बच्चों के लिए।वो चाहता है कि उसका बेटा यहां पढ़े और उसके मुताबिक माहौल में रहे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स का सरनेम ली है और वो जियांगशु प्रोविंस में रहता है।उसने अपने 3 साल के बेटे का किंडरगार्टेन में एडमिशन कराने से पहले खुद ही प्री-स्कूल खोल लिया।कुल 870,000 यानि भारतीय मुद्रा में 7 करोड़ 11 लाख से भी ज्यादा रुपये लगाकर स्कूल की बिल्डिंग सिर्फ 7 महीने में तैयार करवा डाली।उसके इस स्कूल में एक बड़ी सी ट्यूब स्लाइड है, जिससे सीढ़ियों को रिप्लेस किया गया है।स्कूल में मूव करने वाली कर्टेन वॉल्स हैं, बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं।
डांस के लिए अलग से कमरे हैं, लाइब्रेरी, गार्डेन, फलों के पेड़ और रंगीन टॉयलेट्स भी बनाए गए हैं.स्कूल में आर्ट के लिए अलग क्लास में ड्रॉइंग बोर्ड्स लगाए गए हैं।यहां फिल्में और कार्टून के लिए मूवी रूम भी है।एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर उतरने के लिए स्लाइड्स ही हैं।इसमें अंडरफ्लोर हीटिंग सिस्टम है, ताकि बच्चे को ठंड न लग जाए।स्कूल में ली के बेटे के साथ कुछ और बच्चे भी हैं, जो यहां करीब 47 हजार हर महीने की फीस चुकाते हैं।इस कहानी को जानने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइन लग गई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.