ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

थाईलैंड में नशीले पदार्थों का साम्राज्य कैसे फल-फूल रहा है

थाईलैंड . थाईलैंड की राजधानी बैंकाक की सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय सैलानियों की भीड़ वाली सड़क है सुखुमवित रोड. रंग-बिरंगी रोशनी से गुलज़ार ये जगह एक अनोखी दुनिया का नमुना पेश करती है. अचानक हुई गांजे की भरमार ने थाईलैंड में इसके कारोबारियों के बीच ख़ुशी पैदा की है, क्योंकि पिछले साल जून में देश में गांजे के कारोबार को वैध कर दिया गया था. बैंकॉक में बीबीसी के दफ़्तर से दो किलोमीटर पूरब की ओर चलने पर रास्ते में 40 से ज़्यादा दवाई की दुकानें नज़र आती हैं. इन दुकानों पर गांजे के फूलों की कलियां और धूम्रपान से जुड़े तमाम सामान बिकते हुए नज़र आते हैं. इसके विपरीत दिशा में चलने पर मशहूर खाओ सैन रोड पर मारिजुआना-थीम वाला शॉपिंग मॉल ‘प्लांटोपिया’ है. मॉल की दुकानें ग्राहकों के द्वारा बनाई गई धुएं की धुंध के पीछे धुंधली नज़र आती हैं. ये जगह सैलानियों की पसंदीदा जगहों में से एक है. थाईलैंड में वेबसाइट ‘वीड’ देश भर में गांजे और इसके डेरिवेटिव बेचने वाले 4,000 से ज़्यादा आउटलेट्स को सूचीबद्ध करती है जो गांजा और उससे जुड़े उत्पाद बेचती हैं. ये वही थाईलैंड है जहां पिछले साल के जून महीने तक गांजा रखने पर 5 साल तक की सज़ा का प्रावधान था और इसे उपजाने पर 15 साल तक जेल हो सकती थी. वहीं दूसरी नशीली दवाओं के अपराधों में मौत की सज़ा मिलती थी. देश में बदलाव की ये गति रोमांचित करती है. थाईलैंड में गांजे के कारोबार में सलाह देने वाली कंपनी एलिवेटेड एस्टेट की संस्थापक और नए नियमों को पारित करने की कोशिश कर रही संसदीय समिति का हिस्सा रही किट्टी चोपका कहती हैं, “ये उलझाने वाला है, लेकिन ये थाईलैंड है और गांजे के कारोबार में उदारीकरण के बिना मुझे नहीं लगता कि आज ऐसी स्थिति हुई होती.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.