ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरोना रफ्तार में आई बड़ी गिरावट, 24 घंटे में दर्ज हुए 219 नए केस

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब धीमी हो गई है। बीते 24 घंटे में 219 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान हुई और 482 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। हालांकि इस दौरान एक कोविड संक्रमित की मौत हो गई जोकि कोमार्बिडिटी मरीज था। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2239 रह गया है। वहीं प्रदेश में कोरोना के पाजिटिविटी दर में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में पाजिटिविटी दर 5.20 प्रतिशत रह गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से मिली रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 4211 सैंपलों की जांच में 219 नए कोरोना संक्रमित मिले। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 29 कोरोना संक्रमित मरीज कांकेर जिले से मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर राजधानी रायपुर में 20 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी तरह रायगढ़ में 17, सरगुजा में 13, दुर्ग में भी 13, महासमुंद में 12, सूरजपुर में भी 12, बेमेतरा में 11, बालोद में भी 11 मरीज मिले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.