ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैतूल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए 2135 सामूहिक विवाह, सीएम शिवराज ने दी बधाई

बैतूल ।  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से बैतूल जिले में मंगलवार को 2135 सामूहिक विवाह संपन्न हुए। बैतूल जिला मुख्यालय पर 1200 और भीमपुर विकासखंड मुख्यालय पर 935 सामूहिक विवाह संपन्न कराए गए हैं। विवाह समारोह में प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए हैं। इस अवसर पर दूल्‍हों की सामूहिक बरात निकाली गई, जिसमें मंत्री परमार ने दूल्‍हों के उनके स्वजनों के साथ नृत्य भी किया। इस दौरान सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल भी नृत्य करते नजर आए। बरात पुलिस परेड मैदान में पहुंची, जहां पारंपरिक रीति–रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुए। भीमपुर में भी सामूहिक विवाह संपन्न कराए गए। प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार बैतूल से भीमपुर जाकर विवाह बंधन में बंध रहे सभी जोड़ों को शुभकामनाएं देंगे।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

बैतूल में सबसे अधिक सामूहिक विवाह संपन्न कराए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंटरनेट मीडिया पर ट्वीट कर प्रशासन और सभी जन प्रतिनिधियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बैतूल जिले ने तो रिकार्ड तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सबसे अधिक विवाह बैतूल में संपन्न हो रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.