ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चाइल्ड पोर्नोग्राफी, वीडियो अपलोड और फॉरवर्ड करने वालो पर होगी एफआईआर

भोपाल।चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो अपलोड और फॉरवर्ड करने वालो के खिलाफ अब एमपी पुलिस सख्त कदम उठा रही है। राजधानी भोपाल में ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने जा रहा है। जानकारी के अनुसार चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में साइबर क्राइम जल्द ही तीन एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा है, सभवतं पहली बार ऐसा मौका होगा जब इस तरह की कार्यवाही देखने को मिलेगी। करीब 1 हजार पोर्न वीडियो राज्य सायबर सेल ने भोपाल पुलिस को दिए थे। जिसमें स्क्रूटनी के बाद फिलहाल तीन मामलों विधिक राय के लिए राज्य सायबर सेल भेजा गया है। विधिक राय आते ही सायबर क्राइम में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। चाइल्ड पोर्नोग्राफी में भोपाल का यह पहला मामला दर्ज होगा। तीन मामलों में यूजर द्वारा पोर्न वीडियो को अपलोड और फॉरवर्ड किया गया है, जिसमें विधि सलाहकार से कार्रवाई के लिए अभिमत मांगा गया है। डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है, एक एनजीओ द्वारा ऐसी घटनाओं पर नजर रखकर ऐसी चीजो को डिप लाइन जारी करता है, कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो अपलोड और फॉरवर्ड तो नही कर रहा है। एनजीओ द्वारा अपना डाटा एनसीआरबी को भेजा जाता है। इस मामले में विभाग को स्टेट सायबर सेल से शिकायतें मिली थी, जिनमें तीन प्रकरण में अभिमत का इंतजार है। वहीं एक प्रकरण में जल्द ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.