ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बॉक्स ऑफिस पर छाई पीएस 2, 200 करोड़ के पार हुई फिल्म….

हाल ही में रिलीज हुई दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पार्ट 1 की अपार सफलता के बाद दूसरे भाग में क्या हुआ इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम सिनेमाघरों में टूट पड़ा। फिल्म पूरी तरह से दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को आसानी से ब्रेक कर लेगी। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर लीड एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित हो गईं है।

बॉक्स ऑफिस पर छाई पीएस 2

पोन्नियिन सेलवन 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म ने केवल 5 दिनों में ही दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके इतिहास रच दिया। देश में 24 करोड़ के साथ खाता खोलकर पीएस 2 ने साबित कर दिया कि सिनेमाघरों में लंबा चलने वाली है। दूसरे दिन फिल्म ने 26.2 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन ये कलेक्शन बढ़कर पहुंच गया 30.3 करोड़ के पार।

दुनियाभर में 200 करोड़ पार हुई फिल्म

चौथे दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म का कलेक्शन पहुंच गया 23.25 करोड़। पांचवे दिन इसने 10.5 करोड़ की कमाई की तो छठे दिन तो हालात थोड़े और भी बुरे हुए और फिल्म पहुंच गई 8 करोड़ के पास। इस तरह ऐश्वर्या राय बच्चन की पोन्नियिन सेलवन 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में कुल 122.25 करोड़ का कलेक्शन किया। तमिल दर्शकों की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई 26.67 प्रतिशत।

‘भाईजान’ का निकला दम

दूसरी तरफ सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में आखिरी सांसे ले रही है। फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में बामुश्किल 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय की पीएम 2 बॉक्स ऑफिस पर कुलाचे भर रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.