शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का हरसंभव प्रयास जारी : रामबली सिंह यादव
जहानाबाद । घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने आज काको प्रखंड अन्तर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय हाजीपुर व + 2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय काको तथा घोसी प्रखंड अन्तर्गत आदर्श मध्य विद्यालय घोसी व उच्च विद्यालय घोसी का औचक निरीक्षण किया ! इन सभी विद्यालयों मे भ्रमण के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओ तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं से मिलकर विद्यालय के प्रमुख समस्याओं से अवगत हुए। घोसी विधायक सबसे पहले राजकीयकृत मध्य विद्यालय हाजीपुर पहुंचे जहां छात्र-छात्राओ को क्लास रूम मे बैठने के लिए टेबुल-बेंच, जहानाबाद-काको मुख्य मार्ग से विद्यालय तक पहूँचने के लिए सम्पर्क पथ तथा चहारदीवारी की ऊंचाई कम रहने की समस्या से अवगत हुए इसके बाद वे +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय काको पहुंचे जहां पीने का पानी तथा पैड बेंडिंग मशीन की आवश्यकता को महसूस किया। उच्च विद्यालय घोसी पहुंचकर उन्होने प्रयोगशाला का निरीक्षण किया तथा विद्यालय मे छात्र-छात्राओं के कम उपस्थित पर चिन्ता ब्यक्त किया अंत मे वे आदर्श मध्य विद्यालय घोसी पहूँचे तथा मिड-डे-मिल के तहत बने मध्याह्न भोजन का स्वाद लिया साथ ही विद्यालय का चहारदीवारी की ऊंचाई कम रहना बङी समस्या पाया ! शिक्षण कार्य के समय भी विद्यालय के आस-पास असामाजिक तत्वो का जमाबङा रहने की शिकायत पर माननीय विधायक जी ने घोसी थाना को तुरंत निर्देश देते हुए दुबारा शिकायत नही मिलने की हिदायत दी । अंत मे उन्होने कहा कि घोसी विधानसभा क्षेत्र सहित पुरे जिले मे शिक्षा तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का हरसंभव प्रयास जारी है इसके लिए मेरे द्वारा लगातार विद्यालय व अस्पताल का निरीक्षण जारी है मेहनत रंग लाएगी और आने बाले दिन मे शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था मे काफी सुधार होगा तथा मेरे द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (अपने विधायक फंड) से राजकीयकृत मध्य विद्यालय हाजीपुर तथा आदर्श मध्य विद्यालय घोसी को पर्याप्त टेबुल-बेंच दिया जाएगा।